Hindi Blogger – Hindi Blogger earning in India

8

Hindi Blogger earning in India, Hindi blogger story, Hindi blogger success, Hindi blog ko famous kaise kare – Hindi blogger Story


दोस्तों एक गरीब परिवार का लड़का जिसकी शिक्षा हिंदी माध्यम में सरकारी स्कूल में हुई। जैसे ही उसने अपनी स्कूली शिक्षा जैसे – तैसे पूरी की ही थी कि कुछ समय बाद घर और परिवार वाले उससे पूछने लगे कि अब तुम्हारी पढाई पूरी हो गयी है। रूपये – पैसे कब कमाएगा? गांव में स्कूली शिक्षा को ही पूरी पढाई मानते है। और वे चाहते है की लड़का जल्दी से कुछ कमाने लग जाये। यही हुआ इस लड़के के साथ।


फिर लड़के ने अपने चाचा से सिफारिश करके कॉलेज शिक्षा के लिए शहर चला गया। चाचा पढ़ा लिखा था सो लड़के की सहायता कर दी। परन्तु लड़के के साथ बहुत बुरा तब हुआ जब उसको अपना खर्चा चलने के लिए पैसे नहीं थे। फिर भी जैसे – तैसे शहर गया और सोचा की शहर में कुछ काम धाम भी कर लेंगे।


लड़का शहर जाने के कुछ ही दिनों के बाद उसको नौकरी करनी पड़ी। दिन भर नौकरी करने के बाद उसके पास पढाई के लिए समय नहीं बचता था। करे भी तो क्या करे क्यों की ये उसकी मज़बूरी थी। इसलिए उसने वो सबकुछ किया जो एक गरीब को करना पड़ता है। लाख समस्याओं के बावजूद उस लड़के ने अपनी कॉलेज पढाई भी पूरी की।


फिर उसके सामने एक विकट समस्या आ कड़ी हुई। अब बड़े – बड़े लोगों के बराबर वाली शिक्षा तो ले नहीं सका। इसलिए उसको अच्छी नौकरी भी नहीं मिली और सरकारी नौकरी के दरवाजे पहले से ही बंद पड़े थे। लड़का अपनी समस्या को किसी बता भी नहीं सकता क्यों कि लोग सुनते कम और मजाक ज्यादा उड़ाते। फिर भी जैसे – तैसे एक दोस्त को अपनी दास्तान सुनाई।


उस दोस्त ने भी अपने साथ काम करने का मौका दिया। उसका दोस्त हिंदी ब्लॉगर था। और उसका हिंदी ब्लॉग भी बहुत बड़ा था फिर भी लोगों को सैलरी बहुत काम देता था। लड़के ने सोचा की अगर मेरे पास 2 – 3 साल कार्य करने का अनुभव होगा तो कही भी अच्छी नौकरी मिल जाएगी। ये सोच कर उस लड़के ने 2 – 3 साल काम किया। अब जब ब्लॉग्गिंग का पूरा ज्ञान हो गया तब उसने अपने दोस्त की कंपनी छोड़ दी। उसके दोस्त ने मना किया था की नौकरी मत छोड़। फिर भी लड़का नहीं माना और लड़का वहां से कंपनी छोड़ कर चला गया। उसका दोस्त जहां पर लड़का नौकरी करता था। उसने शाम को एक पार्टी रखी और उस लड़के को भी बुलाया।


शाम को लड़का आया तो देखा कि ऑफिस में पार्टी बड़ी धूम – धाम से चल रही है। लकड़ा भी पार्टी में शांत एक तरफ खड़ा रहा। फिर अचानक, पार्टी में कंपनी का मालिक आता है और सभी उनको विश करते है। कंपनी के मालिक ने उस लड़के का नाम लेकर बुलाया और उनको कंपनी की तरफ से एक तोफा दिया।


ये तोफा एक छोटा सा कागज का लिफाफा था।। लड़का जब ने उस कागज को खोला तो लिफाफे को देख कर उसके होस उड़ गए। और वो दोस्त के गले लग जाता है। क्या आप बता सकते है उसने ऐसा क्यों किया। उस कागज के टुकड़े में ऐसा क्या था? जी हां। बताता हूँ।


उस कागज के लिफाफे में, हिंदी ब्लॉग की जानकारी थी जो एक ब्लॉग के मालिक बनाने के लिए चाहिए होती है। उस लड़के को वही ब्लॉग गिफ्ट में दे दिया जिस पर उसने 2 – 3 साल कार्य किया था। ऐसा इसलिए किया क्यों की वे दोस्त थे। और वे अब भी दोस्त भी है और कंपनी के मालिक भी।


उस लड़के ने 10 वर्षों में उसी हिंदी ब्लॉग की कमाई से घर और गाड़ी खरीद ली है। अब आपको पता चल गया होगा की एक हिंदी ब्लॉगर, हिंदी ब्लॉग से कितना कमा सकता है?


Hindi Safal Blogger Kaise Bane


हिंदी ब्लॉग किस विषय पर लिखने से अधिक से अधिक प्रसिद्ध होने के आसार होते है?


अभी तक जितने भी हिंदी ब्लॉगर है वे एक ही ब्लॉग में सभी विषयों पर लिख रहे है इसलिए आपके पास सबसे अच्छा मौका है की आप किसी एक विषय पर हिंदी में ब्लॉग लिखें और उस ब्लॉग में सिर्फ और सिर्फ उसी विषय के बारे में हमेशा कुछ न कुछ लिखते रहें। अगर आप एक ही विषय पर ब्लॉग बनाते है तो आपको सफलता जल्दी मिल सकती है।


भारत में हिंदी ब्लॉग पढ़ने और समझने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सबसे बड़ी खुशखबरी ये है की हिंदी में ब्लॉग लिखने वालों की संख्या बहुत कम है इसलिए आप किसी एक विषय पर हिंदी में ब्लॉग लिखना शुरू करें तो आपको सफलता जल्दी मिल सकती है।


उदाहरण के तौर पर BigNivesh.Com को लीजिये। इस ब्लॉग पर सिर्फ और सिर्फ बिजनेस, बैंकिंग, फाइनेंस, पैसा और निवेश के बारें में लिखा जाता है। हिंदी में बिजनेस, बैंकिंग, फाइनेंस, पैसा और निवेश की सम्पूर्ण जानकारी हमेशा मिलती रहेगी। अब आप सोचोगे की हमेशा बिजनेस, बैंकिंग, फाइनेंस, पैसा और निवेश के बारे में क्या लिखें? आपको अपने विषय पर लिखना है और मुझे अपने विषय पर। मेरा विषय बिजनेस, बैंकिंग, फाइनेंस, पैसा और निवेश है। 


मैं हिंदी ब्लॉग पर सभी प्रकार की बिजनेस, बैंकिंग, फाइनेंस, पैसा और निवेश की जानकारी के बारे में लिखूंगा और फिर बिजनेस, बैंकिंग, फाइनेंस, पैसा और निवेश की खबरें लिखते रहूँगा ताकि लोनजानकारी.कॉम पर हिंदी में हमेशा बिजनेस, बैंकिंग, फाइनेंस, पैसा और निवेश की जानकारी मिलती रहेगी।


ठीक इसी प्रकार आपको भी एक विषय चुनना है और उस पर ब्लॉग बनाना है फिर हिंदी में लिखने का कार्य जारी रखना है। आपको अपने विषय के बारे में सभी टॉपिक्स पर लिखने के बाद, जब आपको लगे की कोई लिखने के लिए कोई टॉपिक्स नहीं है तब आपको अपने विषय से सम्बंधित खबरें देखें और लिखना जारी रखें ताकि आपके हिंदी ब्लॉग पर पाठकों को उसी विषय के बारें में कुछ न कुछ नया पढ़ने को मिलता रहे।


दोस्तों। अब आपको में उन विषय के बारें में बनाने जा रहा हूँ जिन पर आप हिंदी में ब्लॉग बनाकर और हमेशा लिख कर अच्छी कमाई कर सकते है। दोस्तों आपको उन विषयों पर हिंदी में ब्लॉग लिखना चाहिए जिन पर लोगों ने अभी तक नहीं लिखा है या कम लिखा है। आप उस विषय पर हिंदी में ब्लॉग बनाकर अच्छी कमाई कर सकते है।


Hindi Blog Topics


कंप्यूटर के बारे में:- स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को कंप्यूटर के बारे में जानकारी की जरुरत हमेशा पड़ती रहेगी इसलिए आपको कंप्यूटर के बारे में लिखने का या कंप्यूटर का सम्पूर्ण ज्ञान है तो आप कंप्यूटर विषय पर हिंदी ब्लॉग बनाकर हमेशा लिख सकते है। सबसे पहले कंप्यूटर का इतिहास फिर कंप्यूटर के कल – पुर्जों के बारें लिखें फिर कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर के बारें में लिखें फिर नए – नए आने वाले कंप्यूटर और तकनिकी के बारें में लिखना जारी रखें। इस प्रकार आप अपने कंप्यूटर विषय पर हिंदी में ब्लॉग को लिखकर अच्छी कमाई के साथ – साथ ज्ञान प्राप्त करके दूसरों को ज्ञान दे सकते है।


मोबाइल फोन हिंदी ब्लॉग:- आप मोबाइल के बारे में हिंदी में ब्लॉग बनाकर अच्छी कमाई कर सकते है। मोबाइल और काम में आने वाले सभी प्रकार के पुर्जों को घर पर ठीक करने के तरीके और नए – नए आने वाले मोबाइल के बारे में लिखकर अच्छी कमाई हो सकती है। मोबाइल विषय पर लिखने ले लिए कभी भी टॉपिक्स की कमी नहीं होगी।


हैल्थ हिंदी ब्लॉग:- हेल्थ के बारे में लिखने के लिए बहुत कुछ है। हेल्थ एक ऐसा विषय है जिस पर आप जितना चाहे लिख सकते है। हेल्थ विषय पर लिखने के लिए कभी नहीं ख़तम होने वाला विषय है। सबसे अच्छी बात यह है की हेल्थ पर ज्यादा हिंदी में ब्लॉग नहीं है जो अच्छी जानकारी दे सके। इसलिए ये मौका हाथ से नहीं जाने दें। सेहत के बारे में लोगों को जानकारी की आवश्यकता हमेशा रहेगी।


फाइनेंस हिंदी ब्लॉग:- अगर आपको फाइनेंस की जानकारी है तो आप फाइनेंस विषय पर हिंदी में ब्लॉग लिखकर कमाई कर सकते है। फाइनेंस विषय भी कभी खत्म नहीं होने वाला है। फाइनेंस की जानकारी और जरुरत दोनों हमेशा बनी रहेगी।


ब्लॉग और होस्टिंग:- ब्लॉग कैसे बनाते है? से लेकर ब्लॉग से पैसे कैसे कमाते है? तक के सफर पर हिंदी में लिखकर आप अच्छी कमाई कर सकते है। सबसे अच्छी बात ये है की आप को इस विषय पर लिखने के लिए कभी टॉपिक्स की कमी महसूस नहीं होगी क्यों कि ये विषय लोगों की कमाई से जुड़ा है और दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन के जुड़ा विषय है इसलिए हमेशा कुछ न कुछ नया ज्ञान लिखने को मिल ही जायेगा।


ऊपर दिए गए सभी विषयों पर मेरा अनुभव 2013 से है इसलिए आपको घबराने की कोई जरुरत नहीं है बल्कि शुरुआत करने की जरुरत है। ऊपर दिए गए किसी भी विषय पर हिंदी में ब्लॉग बनाकर सफलता प्राप्त कर सकते है।


हिंदी ब्लॉग में सफलता प्राप्त करने के वो तरीके जो बड़े – बड़े ब्लॉगर आपसे पैसे लेने के बाद भी नहीं बताते। आप इस ब्लॉग पोस्ट से वो ज्ञान प्राप्त कर सकते है जो किसी भी सफल ब्लॉगर के पास होता है। अब आपको वो हिंदी ब्लॉग में सफलता का रहस्य बताने जा रहा हु इसलिए आपको दो या तीन बार अच्छी तरह पढ़ लेना है।


हिंदी ब्लॉग कैसे बनाये?


डोमेन नाम:- सबसे पहले आपको एक डोमेन नाम खरीदना है। किसी भी बड़ी डोमेन कंपनी से डोमेन खरीद सकते है। डोमेन कम से कम एक वर्ष के लिए ख़रीदा जाता है। आप चाहे तो 5 या 10 वर्ष के लिए भी खरीद सकते है।


वेब होस्टिंग:- फिर आपको अपनी होस्टिंग खरीदनी है। फिर डोमेन को होस्टिंग पर रजिस्टर करना है। फिर आपने ब्लॉग की डिज़ाइन करनी है। ब्लॉग की डिज़ाइन के लिए वर्डप्रेस इनस्टॉल कर सकते है या फिर किसी कंपनी से डिज़ाइन करवा सकते है। ब्लॉगर के लिए वर्डप्रेस सबसे अच्छा विकल्प है। वे अपने ब्लॉग पर इनस्टॉल करके अपना खुद का ब्लॉग बना कर हिंदी में लिखना शुरू कर सकते है। अपने वर्डप्रेस से बने ब्लॉग पर किसी भी भाषा में लिख सकते है।


ब्लॉग विषय:- ब्लॉग विषय को चुनने के बाद आपको लिखने के लिए तैयार हो जाना है। हिंदी में ब्लॉग लिखने के लिए कौन – कौन से विषय है जिन पर आप हमेशा लिख सकते है। ऐसे विषयों के बारे में ऊपर चर्चा की गयी है।


हिंदी ब्लॉग से कमाई: आपके हिंदी ब्लॉग में लगभग 50 के आस – पास पोस्ट लिखने के बाद आप गूगल से एडसेंस के ऐड की स्वीकृति के लिए भेज सकते है। गूगल एडसेंस पर रिजिस्टर करना है फिर अपनी ब्लॉग को ऐड की स्वीकृति के लिए भेज सकते है। गूगल एडसेंस पर कैसे रजिस्टर करना है? इसकी सम्पूर्ण जानकारी गूगल एडसेंस वेबसाइट पर उपलब्ध है।


हिंदी ब्लॉग को सफल बनाने का रहस्य:-


हिंदी ब्लॉग पर व्यूज के लिए ब्लॉग का प्रसिद्ध होना बहुत ही जरुरी है। हिंदी ब्लॉग पर लिखे गए लेख को बढ़ने वालों तक पहुंचना जरुरी है। इसके लिए आपको ब्लॉग की मार्केटिंग करनी होगी। विशेष रूप से हिंदी ब्लॉग का प्रमोशन करना बहुत ही आसान है, परन्तु लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने की वजह से वे अपने हिंदी ब्लॉग पर पढ़ने वालों की संख्या नहीं बढ़ा पाते है। कुछ हिंदी ब्लॉगर अच्छी कमाई इसलिए कर रहे है क्यों कि उनको हिंदी ब्लॉग का विशेष रूप से प्रमोशन के बारे में पता है और वो किसी को नहीं बताते। इसलिए आपको वो सभी रहस्य बताने जा रहा हूँ जो एक हिंदी ब्लॉग से कमाई के लिए कब क्या लिखना है और कहाँ पर कैसे उसको प्रमोट करना है ताकि कम से कम समय में आपका हिंदी ब्लॉग कमाई करना शुरू कर देगा।


आपको हिंदी ब्लॉग पर ये कार्य हर रोज करना है जो निम्न प्रकार है:-


  • अपने चुने हुए विषय पर हर रोज कम से कम एक ब्लॉग पोस्ट लिखनी है।
  • ब्लॉग पोस्ट में अच्छी सी एक फोटो लगानी है।
  • आप जो भी लिखें। आपको अपने दिल और दिमाग से लिखना है।
  • किसी भी दूसरे ब्लॉग या इंटरनेट से कॉपी नहीं करें।
  • हिंदी में लिखी गयी ब्लॉग पोस्ट में कम से कम 825 से अधिक शब्द होने चाहिए।
  • जिस टॉपिक्स पर लिखे रहें हो उस टॉपिक्स पर सम्पूर्ण जानकारी उसी ब्लॉग पोस्ट में लिखनी है।
  • हिंदी ब्लॉग पोस्ट में शीर्षक और उप शीर्षक जरूर दें।
  • हिंदी ब्लॉग पोस्ट को ब्लॉग में पोस्ट करने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
  • सबसे मुख्य बात:- आपके द्वारा लिखी गयी ब्लॉग पोस्ट को तीन दिन बाद पढ़ना है।
  • अपने दोस्तों को आपके द्वारा लिखी गयी ब्लॉग पोस्ट में गलतियाँ निकलने को कहें। इससे आपको दो फायदे होंगे।
  • पहला फायदा:- गूगल उस ब्लॉग पोस्ट को टॉप रैंक देता है जिस ब्लॉग पोस्ट को सबसे ज्यादा समय तक किसी द्वारा पढ़ा जाता है।
  • दूसरा फायदा:- आपको खुद पता चल जायेगा इसलिए मुझे बताने की जरुरत नहीं है बल्कि आपको निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताना है।


Best Hindi Blogger जो लाखों कमाते हैं


मेरे प्यारे दोस्तों! Hindi Blogging की दुनिया बहुत बड़ी है, परन्तु कुछ Real Estate Blogger जो अच्छी कमाई कर रहे है। उनके नाम और उनके द्वारा चलाये जाने वाले हिंदी ब्लॉग के नाम इस प्रकार है।


HindiBlogger.Com - राहुल यादव द्वारा चलाया जाने वाला हिंदी ब्लॉग जिसका नाम HindiBlogger.com है। इनके ब्लॉग में Blogging, SEO, and Digital Marketing के बारे में जानकारी पढ़ सकते है। इनकी कमाई मुख्य रूप से Adsense, Affiliate, Promotion द्वारा करते है। राहुल यादव का मुख्य उद्देश्य नई - नई टेक्नोलॉजी ज्ञान को लोगों तक आसान हिंदी भाषा में अवगत करना है।


मेरे प्यारे – प्यारे दोस्तों आपने इस लेख से हिंदी ब्लॉग बनाना, लिखना और हिंदी ब्लॉग विषय (Hindi Blogger earning in India, Hindi blogger story, Hindi blogger success, Hindi blog ko famous kaise kare – Hindi blogger Story) के बारें में पढ़ा, जिस विषय पर हिंदी में ब्लॉग बनाकर आप सफलता प्राप्त कर सकते है। हिंदी ब्लॉग को सफल बनाने से लेकर सफल होने तक का सफर आपको कैसा लगा? आशा करता हूँ की आप भी अपना हिंदी ब्लॉग बनाकर आप सफलता प्राप्त करेंगे।


Hindi Blogger – Hindi Blogger earning in India in 2023

अगर आपको हिंदी ब्लॉग के बारें में कुछ भी पूछना हो तो आप अपना प्रश्न निचे दिए गए कमेंट ब्लॉक्स में लिख कर हमें भेज सकते है। अगर आपको हमसे फोन पर या WhatsApp पर बात करनी है तो आप अपना मोबाइल नंबर कमेंट बॉक्स में दे सकते है। मैं आपसे जरूर बात करूँगा। धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

8 टिप्पणियाँ
  1. निवेश भाई आपने बहुत अच्छी लिस्ट बनाई है, आप बहुत अच्छा कार्य कर रहें है उसके लिए धन्यवाद!

    हैपी ब्लॉगिंग!

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही अच्छी जानकारी दी है आपने "धन्यवाद"

    जवाब देंहटाएं
  3. आपके द्वारा दी गई जानकारी बहुत अच्छी लगी सर. इसके लिए धन्यवाद्.

    जवाब देंहटाएं
  4. Thank You Sir,

    आपने बहुत ही अच्छी जानकारी दी है। मेरा पहला ब्लॉग किसी वजह से फेल हो गया, दूसरी ब्लॉग में 8 महीनों से काम रहा हूं। 150+ ब्लॉग पोस्ट लिख चुका हूं, फिर भी ट्राफिक बहुत कम आता है, जिससे मोटिवेशन डगमगाने लगा था। लेकिन आपका यह पोस्ट पढ़ने के बाद, मुझे लगता है कि मै भी 1 दिन सफल हो सकता हूं।

    जवाब देंहटाएं
एक टिप्पणी भेजें

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top